
world Richest Cricket Board: आधुनिक युग में क्रिकेट की बात की जाए तो यह सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि एक बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन गई है। इस बात का श्रेय उन क्रिकेट बोर्डों को जाता है, जो अपने-अपने देश की क्रिकेट को नियंत्रित करते हैं। हर देश के क्रिकेट बोर्ड की कमाई, संपत्ति और उसकी ताकत का परिचय उसकी नेटवर्थ से नापा जाता है। world Richest Cricket Board
हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड कौन है, उसकी नेटवर्थ, कमाई, कमाई के स्रोत क्या हैं, और वह किस तरह से क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर आगे ले जा रहा है।
ICC
क्रिकेट बोर्ड्स कैसे कमाई करते हैं
- ब्रॉडकास्टिंग राइट्स – जो क्रिकेट मैच खेला जाता है, उसको लाइव टेलीकास्ट करने का अधिकार
- स्पॉन्सरशिप – जैसे की टीम की किट, जर्सी, ग्राउंड, स्टेडियम…
- टिकट की बिक्री
- आईसीसी की तरफ से मिलने वाले फंड
- घरेलू लीग्स टूर्नामेंट – IPL, BBL, CPL… world Richest Cricket Board
दुनिया के टॉप क्रिकेट बोर्ड्स की नेट वर्थ लिस्ट (2025) world Richest Cricket Board
रैंक | क्रिकेट बोर्ड | देश | अनुमानित नेट वर्थ (₹ में) |
1️⃣ | BCCI | भारत | ₹18,000 करोड़+ |
2️⃣ | Cricket Australia (CA) | ऑस्ट्रेलिया | ₹7,000 करोड़+ |
3️⃣ | England and Wales Cricket Board (ECB) | इंग्लैंड | ₹5,000 करोड़+ |
4️⃣ | Pakistan Cricket Board (PCB) | पाकिस्तान | ₹1,600 करोड़+ |
5️⃣ | Bangladesh Cricket Board (BCB) | बांग्लादेश | ₹800 करोड़+ |
6️⃣ | South Africa Cricket (CSA) | दक्षिण अफ्रीका | ₹750 करोड़+ |
7️⃣ | Sri Lanka Cricket (SLC) | श्रीलंका | ₹600 करोड़+ |
8️⃣ | New Zealand Cricket (NZC) | न्यूज़ीलैंड | ₹450 करोड़+ |
9️⃣ | West Indies Cricket Board (CWI) | वेस्टइंडीज | ₹400 करोड़+ |
🔟 | Afghanistan Cricket Board (ACB) | अफगानिस्तान | ₹200 करोड़+ |
1.BCCI (भारत) – विश्व का सबसे ज्याद पैसेवाला क्रिकेट बोर्ड
इसका पूरा नाम कुछ इस तरह है – Board of Control for Cricket in India.
नेटवर्थ – 18,000 करोड़ से भी ज्यादा
कमाई का जरिया – आईपीएल, मैच टेलीकास्ट राइट्स, बाइलेट्रल सीरीज़, ब्रांड डील्स; बीसीसीआई की कमाई होती है।
बीसीसीआई बोर्ड इतना मजबूत बोर्ड है कि, अगर उसकी बात की जाए तो बीसीसीआई का बजट आईसीसी के बाकी सभी सदस्य देशों के कुल बजट से भी ज्यादा होता है।
आईपीएल ही बीसीसीआई की कमाई का सबसे बड़ा साधन है, जिससे उसको अरबों रुपयों की कमाई होती है। world Richest Cricket Board
BCCI की कमाई के स्रोतworld Richest Cricket Board
क्रमांक | कमाई का स्रोत | अनुमानित वार्षिक कमाई (₹ में) | विवरण |
1️⃣ | IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) | ₹7,000 करोड़+ | टाइटल स्पॉन्सर, मीडिया राइट्स, फ्रेंचाइज़ी फीस |
2️⃣ | ब्रॉडकास्टिंग | ₹4,000 करोड़+ | स्टार स्पोर्ट्स, Jio Cinema |
3️⃣ | बायलेटरल इंटरनेशनल सीरीज़ | ₹2,000 करोड़+ | भारत में खेले गए मैचों से टिकट बिक्री, विज्ञापन |
4️⃣ | ICC से ज्यादा हिस्सा | ₹1,200 करोड़+ | आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा |
5️⃣ | टीम स्पॉन्सरशिप | ₹500 करोड़+ | जैसे BYJU’S, Dream11, Adidas आदि की डील्स |
6️⃣ | मर्चेंडाइजिंग और लाइसेंसिंग | ₹300 करोड़+ | जर्सी, कैप्स, ऑफिशियल प्रोडक्ट्स की बिक्री |
7️⃣ | घरेलू टूर्नामेंट्स (रणजी, सैयद मुश्ताक अली) | ₹100 करोड़+ | डोमेस्टिक मैचों की सीमित इनकम |
8️⃣ | अन्य व्यावसायिक निवेश | ₹200 करोड़+ | बैंकों में निवेश, ग्रांट्स, अन्य फायनांशियल स्कीमें |
2.Cricket Australia (CA)
नेटवर्थ – 7000 करोड़+
कमाई का जरिया – बिग बैश लीग, एशेज सीरीज, फोकस स्पोर्ट्स और उनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की कमाई होती है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की स्थिति मजबूत है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड जैसी उनकी स्थिति नहीं है।
3.England and Wales Cricket Board (ECB)
नेट वर्थ – 5000 करोड़+
कमाई का जरिया – द हंड्रेड, एशेज सीरीज, स्काई स्पोर्ट्स और बीटी स्पोर्ट्स; इन्हीं सभी के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की कमाई होती है।
इंग्लैंड क्रिकेट की बात की जाए तो टेस्ट क्रिकेट में उनकी पावर सबसे ज्यादा है।
4.Pakistan Cricket Board (PCB)
नेट वर्थ – 1600 करोड़+
कमाई का जरिया – पाकिस्तान सुपर लीग, बायलेटरल सीरीज, आईसीसी की तरफ से मिलने वाला फंड। इन सभी की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमाई होती है।
वैसे पाकिस्तान में क्रिकेट बेहद लोकप्रिय है, लेकिन उनके देश की राजनीतिक स्थिति और आतंकी गतिविधियों के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का ब्रॉडकास्ट मार्केट छोटा हो गया है। इसकी वजह से PCB की कमाई बहुत ही सीमित हो गई है।
5.Bangladesh Cricket Board (BCB)
नेटवर्थ – 800 करोड़+
कमाई का जरिया – बांग्लादेश प्रीमियर लीग, ब्रॉडकास्टिंग डील्स, लोकल स्पॉन्सरशिप की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट की कमाई होती है।
वैसे बांग्लादेश में क्रिकेट की बात की जाए तो वह तेजी से विकास कर रहा है और क्रिकेट के दर्शकों की संख्या भी वहां लगातार बढ़ रही है।https://www.espncricinfo.com/story/the-world-s-richest-board-610720
अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति
- CSA (दक्षिण अफ्रीका) – कई आर्थिक संकटों का सामना करने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी, और उनकी टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 2023–25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
- SLC (श्रीलंका) – श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बात की जाए तो समय-समय पर उनकी कमाई में गिरावट आई है, लेकिन इस बोर्ड की खास बात यह है कि उनका इतिहास शुरुआत से ही शानदार रहा है।
- NZC (न्यूजीलैंड) – इस देश ने सीमित संसाधनों में भी अपना बेस्ट क्रिकेट दुनिया को दिखाया है और क्रिकेट जगत को बहुत ही शानदार खिलाड़ी दिए हैं।
- CWC (वेस्ट इंडीज) – एक समय था जब विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तूती बोलती थी, पर फिलहाल के समय में इस क्रिकेट बोर्ड की स्थिति बहुत ही खराब है। उनके ही देश के खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने की बजाय दूसरी देशों की क्रिकेट लीग खेलने जा रहे हैं।
- ACB (अफगानिस्तान) – विश्व क्रिकेट में नई टीम होने के बावजूद भी इस टीम ने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में इस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भविष्य बहुत ही सुंदर होगा।
भारतीय क्रिकेट आने वाले समय में भी टॉप पर बना रहेगा। इसकी वजह यह है कि आईपीएल बहुत ही तेजी से लगातार ग्रो कर रहा है। बाकी क्रिकेट बोर्ड्स को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तुलना में आने के लिए अपने घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाना होगा और कमाई के अन्य स्रोत भी ढूंढने होंगे। world Richest Cricket Board
अगर आप लोगों को हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो ,शेयर करें और हमारे पेज को फॉलो करना ना भूले|
