Rohit से Gill तक कप्तानी की कहानी – जब 45 ने खुद लिखा 77 का भविष्य

Rohit sharma: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से वनडे टीम की कप्तानी लेकर शुभमन गिल (Shubman Gill) को सौंपी गई है। लेकिन इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, रोहित ने 13 साल पहले ही मानो ये भविष्यवाणी कर दी थी कि जर्सी नंबर 77 यानी शुभमन गिल का दौर आने वाला है।

साल 2012 में रोहित शर्मा ने एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था —
एक युग का अंत (45) और नए युग की शुरुआत (77)।”
अब, 13 साल बाद यह पोस्ट हकीकत बन गया है। जहां कभी जर्सी नंबर 45 यानी रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे थे, वहीं अब वही जिम्मेदारी जर्सी नंबर 77 पहनने वाले शुभमन गिल के कंधों पर है।

फैंस इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “भविष्यवाणी” कह रहा है, तो कोई “क्रिकेट का इशारा” बता रहा है। कई यूजर्स ने लिखा – “रोहित को खुद नहीं पता था कि वो भविष्य लिख रहे हैं।”

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी जीत हासिल की हैं और 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन अब समय ने करवट ली है और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका मिला है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का चेहरा बन सकते हैं।

शुभमन गिल लंबे समय से रोहित को अपना रोल मॉडल मानते हैं। अब कप्तानी मिलने के बाद यह उनके लिए एक गौरवपूर्ण और भावनात्मक पल है। रोहित ने भले ही 13 साल पहले मज़ाक में वह पोस्ट किया हो, लेकिन आज वह लाइन क्रिकेट की दुनिया में सबसे वायरल भविष्यवाणी बन चुकी है।

यह घटना इस बात का भी प्रतीक है कि भारतीय क्रिकेट में नई पीढ़ी का युग शुरू हो चुका है, और अब समय है नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया की नई कहानी लिखने का।

Leave a Comment